Operation Sindoor का संघ ने किया समर्थन, मोहन भागवत बोले- कार्रवाई ने पूरे देश के स्वाभिमान और मनोबल को बढ़ाया

नागपुर: ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद से भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारत पाक को उसी की भाषा में करारा जवाब दे रहा है। इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayam Sevak Sangh) ने ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया है। सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने बयान जारी करते हुए सेना को बधाई दी है। इसी के साथ संघ ने यह भी कहा कि, “कार्रवाई ने पूरे देश के स्वाभिमान और मनोबल को बढ़ाया।”
संघ द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि, हम पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर कायरतापूर्ण हमले के बाद पाक प्रायोजित आतंकवादियों और उनके समर्थक तंत्र के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” के लिए केंद्र सरकार के नेतृत्व और हमारे सशस्त्र बलों को बधाई देते हैं। हिंदू पर्यटकों के क्रूर हत्याकांड में पीड़ित परिवारों और पूरे देश को न्याय दिलाने की इस कार्रवाई ने पूरे देश के स्वाभिमान और मनोबल को बढ़ाया है। हम इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि पाकिस्तान में आतंकवादियों, उनके बुनियादी ढांचे और सहायक प्रणालियों के खिलाफ की जा रही सैन्य कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक और अपरिहार्य है। राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में पूरा देश पूरी भावना और कार्रवाई के साथ सरकार और सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है। हम भारत की सीमा पर धार्मिक स्थलों और नागरिक बस्तियों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किए जा रहे हमलों की निंदा करते हैं और इन बर्बर, अमानवीय हमलों में पीड़ित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। इस चुनौतीपूर्ण समय में, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सभी नागरिकों से सरकार और प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की अपील करता है। इसके साथ ही, अपने पवित्र नागरिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए, हम सभी को सतर्क रहना होगा तथा सामाजिक एकता एवं सद्भाव को खंडित करने की राष्ट्रविरोधी ताकतों की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देना होगा।
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपनी देशभक्ति का परिचय दें तथा जहां भी आवश्यकता हो, सेना एवं नागरिक प्रशासन के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर रहें तथा राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के सभी प्रयासों को मजबूत करें।
  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई