मानकापुर में रतन नगर में कबाड़ी दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

नागपुर: मानकापुर स्थित रतन नगर परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक कबाड़ी की दुकान में अचानक आग लग गई। इस दुकान के ठीक बगल में एक एलपीजी गैस पंप स्थित होने से स्थिति और भी गंभीर बन गई थी। हालांकि समय रहते अग्निशमन दस्ते ने इस आग पर काबू पा लिया जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया।  मानकापुर के रतन नगर परिसर में AG ट्रेडिंग नाम से कबाड्डी की दुकान है जहां पर होम अप्लायंसेस, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक आदि स्क्रैप मैटेरियल की खरीदी बिक्री की जाती है। एलपीजी गैस पेट्रोल पंप है है। शुक्रवार सुबह कबाड़ की इस दुकान में अचानक आग लग गई जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस घटना की सूचना तुरंत परिसर वासियों ने अग्निशमन दस्ते को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ते की तीन गाड़ियाँ मौके पर तुरंत पहुँच गईं। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़े हादसे को टाल दिया गया। स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली, क्योंकि यदि आग गैस पंप तक पहुँचती, तो भारी विस्फोट होने की संभावना थी, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई