महाराष्ट्र पुलिस और कोस्ट गार्ड अलर्ट मोड पर हैं: CM देवेंद्र फडणवीस

Desk News. भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि राज्य में पुलिस और कोस्ट गार्ड अलर्ट मोड पर हैं. उन्होंने ये भी कहा कि जो भी जरूरी कदम होंगे, वो उठाए जाएंगे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, राज्य में पुलिस, कोस्ट गार्ड और नौसेना अलर्ट मोड पर हैं और सभी SoPs (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का पालन किया जा रहा है. राज्य के समुद्र तट की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘राज्य की आंतरिक सुरक्षा का जायजा लेने के लिए आज दिन में एक समीक्षा बैठक होगी. इससे एक दिन पहले पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के प्रयासों को विफल कर दिया गया था.’ उन्होंने कहा, ‘पुलिस, नौसेना और तटरक्षक बल अलर्ट मोड पर हैं. नियमित अभ्यास किए जा रहे हैं और वॉक बुक के अनुसार जो भी जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है, उनका ध्यान रखा जा रहा है. आंतरिक सुरक्षा पर समीक्षा बैठक बाद में बुलाई जाएगी. हम अलर्ट मोड पर हैं.’ पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले में ध्वस्त कर दिया. इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया और लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया. इसके बाद भारत ने गुरुवार रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिश को नाकाम कर दिया.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई