नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर: नागपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। शहर में स्कूल शुरू होते ही नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल बस, वैन और ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम अंतर्गत नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।
23 जून से नागपुर शहर में स्कूलों की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन इसके साथ ही स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल भी उठने लगे हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो की संख्या में लगातार इज़ाफा देखा गया, जिस पर अब ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी में  ट्रैफिक विभाग ने शहरभर में विशेष मुहिम चलाते हुए कुल 161 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें 106 स्कूल बसें, 26 स्कूल वैन, और 29 ऑटो शामिल हैं। सबसे ज्यादा कार्रवाई लकड़गंज ट्रैफिक चेंबर ने की, जहां अकेले 43 वाहन जब्त या चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, ये वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अन्य मानकों का पालन नहीं कर रहे थे।
पुलिस की यह मुहिम आने वाले दिनों में और भी सख्त होने की संभावना है। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों के वाहन की स्थिति और चालक के दस्तावेजों की जांच अवश्य करें। बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई