लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर: न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता को समर्पित प्रिएंबल पार्क का उद्घाटन आज शनिवार को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। नागपुर शहर के लॉ कॉलेज परिसर में यह पार्क बनाया गया है। इस दौरान भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की मूर्ति का अनावरण भी किया गया। करीब नौ करोड़ की लागत से इस पार्क का निर्माण किया गया है।
न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता को समर्पित किया गया है। पार्क में संविधान की प्रस्तावना की  भित्तियाँ  उकेरी गईहै। इस के साथ बाबा साहब अंबेडकर की प्रेरणादायक प्रतिमा भी बनाई गई है। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय की प्रतिकृति भी बनाई गई है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी, मुख्यमंत्री फडणवीस, सीजेआई भूषण गवाई सहित पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, विधायक नितिन राउत सहित कॉलेज विभिन्न हाईकोर्ट में न्यायाधीश , पूर्व छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्र के तौर पर गडकरी, फडणवीस सहित विभिन्न न्यायाधीश का सत्कार किया गया इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, मैं और मुख्यमंत्री इसी कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। इस कॉलेज ने देश को बड़े बड़े नेता और न्यायाधीश दिए। इसका इतिहास बेहद गौरवशाली है। डॉ.आंबेडकर की मूर्ति के अनावरण पर ख़ुशी जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने  कॉलेज में ई लाइब्रेरी बनाने के लिए सांसद निधि से एक करोड़ रूपये देने की घोषण भी की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “जिस महाविद्यालय में भारतीय संविधान के पाठ हमने सीखे, हमारे कार्यो में जिस महाविद्यालय के कारण शामिल हुए उसी में आज बेहद संविधान उद्देशिका पार्क बनाया गया है। डॉ. आंबेडकर ने सभी को समान अधिकार देने वाला संविधान का निर्माण किया। भारतीय संविधान का अमृत महोत्सव के दौरान इस पार्क का निर्माण बेहद महत्वपूर्ण है।”
मुख्य न्यायाधीश भूषण गवाई ने कहा, “मुझे आनंद है कि, मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद जब पहली बार नागपुर आया तो मुझे प्रिएंबल पार्क का उद्घाटन करने का मौका मिला। संविधान के हम 75 वा साल मना रहे हैं। संविधान निर्माण में सभी का साथ रहा है, लेकिन सबसे योगदान डॉ. आंबेडकर रहा इसे कोई नकार नहीं सकता।” इस दौरान उन्होंने संविधान सभा में डॉ. आंबेडकर के चयन सहित उसके बाद संविधान निर्माण के समय उनके विचारों को भी प्रकट किया।
  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई