व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी और परिवार की भावनात्मक अपील ने उसकी जान बचा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय पंकज नामक युवक नागपुर के वाड़ी इलाके में कारखाना चलाता था। कारोबार में विस्तार के लिए उसने चार महीने पहले एक जेसीबी मशीन खरीदी, लेकिन जेसीबी किराए पर देने के काम में उसे भारी घाटा हो गया। मानसिक रूप से टूट चुके पंकज ने आत्महत्या का निर्णय लिया। वह 28 जून को अपनी कार से निकला और फुटाला तालाब पहुंचा, लेकिन खुदकुशी नहीं कर सका। इसके बाद वह मौदा नदी तक पहुंचा। वहाँ से उसने अपनी मां को फोन कर आखिरी बार बात की और बेटी व पत्नी का ख्याल रखने को  कहा।  मां ने तत्परता दिखाते हुए पंकज को समझाया और तुरंत उसके पिता ने वाड़ी पुलिस थाने में संपर्क किया। एएसआई विनोद कांबले ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पंकज को ट्रैक किया। पुलिस ने मौदा पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंचने की योजना बनाई।
 इसी बीच पुलिस की सलाह पर पंकज की पत्नी ने उसे फोन कर बातचीत में उलझाए रखा। लेकिन जैसे ही पंकज को लोगों और पुलिस को अपनी ओर आते देखा, उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में कूदकर पंकज को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे वाड़ी थाने लाया गया, जहाँ समझाइश देने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। नागपुर और मौदा पुलिस की इस संयुक्त  कारवाई  की हर ओर सराहना कर रहा है।
  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    नागपुर: नागपुर जिला वकील संघ की ओर से कल शुक्रवार को सिविल लाइंस जिला सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई के लिए न्यायालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई