CWG: जर्मनी से आई खुराक लेकर भारतीय वेटलिफ्टरों ने रचा इतिहास

भारतीय भारोत्तोलन टीम 5 गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज पदक लेकर बुधवार को गोल्डकोस्ट से स्वदेश लौटेगी. इस खेल में भारत पदक तालिका में अव्वल रहा. खेलों के दौरान पूर्णकालिक फिजियो साथ नहीं होने के बावजूद भारतीय भारोत्तोलकों का यह प्रदर्शन सराहनीय है. अभ्यास सत्र के दौरान हर भारोत्तोलक के पास कोच नहीं था, क्योंकि साथ आये कोच प्रतिदिन प्रतिस्पर्धा स्थल पर रहते थे.

हर साल 500 से ज्यादा डोप टेस्ट, विशेष खुराक तथा जर्मनी से आए पोषक सप्लीमेंट 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में 5 गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय वेटलिफ्टरों की सफलता का राज है.

जब 12 साल की मीराबाई ने उठा लिया था लकड़ी का गट्ठर

भारत के राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा ने कहा ,‘इस प्रदर्शन के पीछे पिछले चार साल की मेहनत है. हमने प्रशिक्षण के तरीकों में बदलाव किए और खिलाड़ियों के आहार में भी.’ उन्होंने कहा ,‘साइ की मेस में हर खिलाड़ी के लिए समान आहार होता है, लेकिन अलग-अलग खेलों में अलग खुराक की जरूरत होती है. हमने अलग खुराक मांगी, जिसमें जर्मनी से आए पोषक सप्लीमेंट और विशेष खुराक यानी मटन और पोर्क शामिल थे,’

सतीश ने दर्द को भुलाकर भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

भारत के लिए मीराबाई चानू ( 48 किलो ), संजीता चानू ( 53 किलो), सतीश शिवालिंगम ( 77 किलो ), आर वेंकट राहुल ( 85 किलो ) और पूनम यादव ( 69 किलो ) ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया, जबकि पी. गुरुराजा ( 56 किलो ) और प्रदीप सिंह ( 105 किलो ) को रजत पदक मिले. विकास ठाकुर ( 94 किलो ) और दीपक लाठेर ( 69 किलो ) ने कांस्य पदक जीते.

संजीता ने पूरा किया ‘गोल्डन डबल’, बनीं गोल्ड कोस्ट क्वीन

शर्मा ने कहा ,‘इन बच्चों ने पिछले चार साल में राष्ट्रीय शिविर से 10-12 दिन से ज्यादा की छुट्टी नहीं ली, इतना अनुशासित इनका प्रशिक्षण रहा.’ कोच ने यह भी कहा कि डोपिंग से निपटने के लिए भी कड़े कदम उठाए गए. उन्होंने कहा ,‘हमने राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी की मदद से हर साल 500 से ज्यादा डोप टेस्ट किए, आप रिकॉर्ड देख सकते हैं. हमने डोपिंग को लेकर खिलाड़ियों के मन में डर पैदा किया.’

कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले सबसे युवा भारतीय वेटलिफ्टर बने लाठेर

उन्होंने कहा ,‘खिलाड़ी धोखा क्यों करते हैं, क्योंकि उनकी खुराक अच्छी नहीं होती. हमने उनकी खुराक का पूरा ध्यान रखा .’ भारतीयों का प्रदर्शन भले ही राष्ट्रमंडल खेलों में यादगार रहा, लेकिन पूर्णकालिक फिजियो की कमी जरूर खली. शर्मा ने कहा ,‘हम कल प्लस 105 किलो में भी पदक जीत सकते थे, लेकिन गुरदीप सिंह की कमर में तकलीफ थी और फिजियो बहुत जरूरी था. हमने अधिकारियों को लिखा है कि भविष्य में ऐसा नहीं होना चाहिए, उम्मीद है कि इस प्रदर्शन के बाद हमारी सुनी जाएगी.’

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई