सिंधु बोलीं फाइनल में जीत और हार का मतलब नहीं, गलतियों से सीखना सबसे अहम

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के 17वें संस्करण के मंच पर स्पोर्ट्स सेशन ‘द मेडल फैक्ट्री- हाउ टु प्रोड्यूस विनर्स’ में भारतीय बैडमिंटन टीम के नेशनल कोच पुलेला गोपीचंद, 2016 में रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट बैडमिंटन सुपर स्टार पीवी सिंधु और साल 2017 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से धमाल मचाने वाले स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत मौजूद हैं.

इस सेशन को होस्ट इंडिया टुडे के स्पोर्ट्स एडिटर बोरिया मजूमदार ने किया. पीवी सिंधु ने कहा कि किसी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचना बड़ी बात होती है. यहां पहुंचकर जीत और हार का ज्यादा मतलब नहीं रहता. आप हारते हैं तो आप गलतियों से सीख कर दूसरी बार फाइनल में पहुंचते हैं.

किदांबी ने कहा कि पूर्व के ओलंपिक में चीन ने बहुत बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन अब टॉप चार खिलाड़ी चार अलग-अलग देश से मुकाबले में रहते हैं. यह अच्छी बात है. यह भारत के लिए अच्छी बात है कि आज हम उस फाइनल में जगह बना रहे हैं और जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं.

देश को एक से बढ़ कर एक स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी देने वाले पुलेला गोपीचंद ने कहा कि फाइनल में पहुंचकर हारना अच्छा नहीं लगता लेकिन हमें हार को कभी अगली तैयारी के सामने नहीं रखना चाहिए. मैच खत्म होने के बाद उससे सीख लेते हुए हमें हार को भूल जाना चाहिए क्योंकि भविष्य के खेल के लिए यह बेहद जरूरी है.

साइना को वापस अकेडमी  में लेने पर गोपी ने कहा कि यह वह साइना को हर मदद देने की कोशिश करेंगे. हालांकि पीवी सिंधु ने कहा कि 2018 में वह खुद को वर्ल्ड नंबर वन की पोजीशन पर देखना चाहती हैं. वहीं किदांबी ने कहा कि उनके लिए कॉमनवेल्थ और एशिया ओपन में जीतना बेहद महत्वपूर्ण है.

सिंधु की कामयाबी के पीछे गोपी चंद

साल 2016 में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जब सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा था, तब खुद सिंधु ने अपनी जीत का श्रेय कोच गोपी गोपी चंद को दिया था.

कोर्ट से बाहर गोपीचंद बेहद विनम्र शख्स हैं. गोपी की प्रतिष्ठा एक हार्ड टास्कमास्टर के रूप में है. गोपी ने साइना से कम मेहनत सिंधु पर नहीं की. बल्कि साइना की ट्रेनिंग का अनुभव सिंधु में और निखरकर सामने आया.

सिंधु की सफलता के पीछे उनके कोच का बड़ा हाथ है. गोपीचंद ने देश को कई वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी दिए हैं, लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साइना नेहवाल को निखारने में भी उन्हीं का हाथ था.

किदांबी श्रीकांत को भी निखारा

गोपीचंद ने इसके अलावा किदांबी श्रीकांत और पी कश्यप जैसे स्टार खिलाड़ियों भी को तराशा है. श्रीकांत और कश्यप दोनों ही उन्हीं की बैडमिंटन अकादमी से निकले हैं.

गोपीचंद ने किदांबी श्रीकांत को निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ी, एक अच्छे लेकिन सख्त गुरू की तरह उन्होंने श्रीकांत को सारे हुनर बताए जिसका नतीजा आज आपके सामने हैं.

वह किदांबी श्रीकांत रहे, जिन्होंने भारतीय बैडमिंटन में परचम लहराते हुए साल 2017 के सत्र में सबसे अधिक खिताब जीते.

गोपीचंद हैं हार्ड टास्कमास्टर

ट्रेनिंग के मामले में गोपीचंद बड़े ही सख्त हैं. उन्होंने अपने खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने और उठने-बैठने से लेकर सख्ती नियम बनाए हैं.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई