‘सुसाइड फैक्ट्री’ बना कोटा, NEET की एक और छात्रा ने की आत्महत्या, 7 साल में 100 बच्चों की गई जान

राजस्थान. राजस्थान की ‘कोचिंग फैक्ट्री’ कहे जाने वाला कोटा अब ‘सुसाइड फैक्ट्री’ बन गया है. यहां चिंताजनक बात यह है कि सरकार और प्रशासन की कोशिशों के बावजूद यहां छात्रों के आत्महत्या के मामले रुक नहीं रहे. अब पढ़ाई से परेशान होकर सुसाइड करने वाले छात्रों की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है.  कोटा में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. खुदकुशी करने वाली छात्रा जम्मू कश्मीर की रहने वाली थी और महीने भर पहले ही पढ़ाई के लिए कोटा आई थी. रविवार (25 मई) की शाम को एक रिश्तेदार से बात करते हुए उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली. हालांकि, सुसाइड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. कश्मीर की छात्रा ने जिस कमरे में सुसाइड किया था, उसमें एंटी हैंगिंग डिवाइस नहीं लगी हुई थी जबकि कोटा प्रशासन ने हर हॉस्टल और कोचिंग सेंटर के लिए यह अनिवार्य किया हुआ था. हाई कोर्ट के लगातार निर्देशों के बावजूद राजस्थान सरकार अब तक स्टूडेंट की सुसाइड की घटनाओं को रोकने के लिए कोई पॉलिसी नहीं बना सकी है. हाई कोर्ट ने इस पर गहरी नाराजगी भी जताई है. मामला हाई कोर्ट में अब भी पेंडिंग है. सुप्रीम कोर्ट भी कोटा में सुसाइड की घटनाओं को लेकर 3 दिन पहले फिर से चिंता जता चुका है. कोटा में स्टूडेंट सुसाइड के आंकड़े चिंताजनक हैं. यहां पिछले 7 साल में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की है. इनमें वही स्टूडेंट शामिल हैं, जिनके मामले पुलिस में रिपोर्ट हुए हैं, जबकि वास्तविक संख्या और भी ज्यादा हो सकती है. मरने वाले छात्रों में से दो तिहाई स्टूडेंट्स एक ही कोचिंग संस्थान में तैयारी कर रहे थे.  कोटा पुलिस प्रशासन द्वारा स्टूडेंटस की सुसाइड की घटनाओं को रोकने के लिए बनाए नियम बनाए गए थे. नियमों के अनुसार, इसमें कमरों में एंटी हैंगिंग डिवाइस अनिवार्य की गई थी. हर थाना इलाके में आने वाले कोचिंग सेंटर्स और हॉस्टल में स्टूडेंट हेल्पडेस्क स्थापित की गई है. कोचिंग एरिया में अस्थायी पुलिस चौकी खोली गई है. हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. हालांकि, कोटा में सुसाइड के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई