दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास फार्मा ड्रग्स सिंडिकेट का बड़ा पर्दाफाश, 5 तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली. पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने फार्मा ड्रग्स तस्करों के एक इंटर स्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है.  दिल्ली पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है . वहीं दिल्ली पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 2360 ट्रामाडोल युक्त कैप्सूल और डेढ़ सौ से ज्यादा कोडिंन आधारित सिरप की बोतले बरामद की है जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक लाख से ऊपर बताई जा रही है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह ड्रग्स सिंडिकेट दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ केंपस के इलाकों में एक्टिव था ,और छात्रों और युवाओं को निशाना बनाकर ड्रग्स की आपूर्ति कर रहा था. दिल्ली पुलिस ने  गुप्त सूचना के आधार पर एक फूल प्रूफऑपरेशन चला कर इस गिरोह का खुलासा किया दिल्ली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनीष नाम का आदमी ट्रामाडोल और कोडिंन सिरप की खेप पहुंचने वाला है. दिल्ली पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने यूनिवर्सिटी के आसपास जाल बिछाया और मनीष को दो प्लास्टिक की बोरियों के साथ पकड़ लिया. जांच में बोरियों से ट्रामाडोल कैप्सूल और कोडिंन सिरप बरामद हुई.  मनीष के पास किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज नहीं था. दिल्ली पुलिस की पूछताछ में मनीष ने बताया कि यह के उसे उसके मामा देवेंद्र ने दी थी. इसके बाद पुलिस ने देवेंद्र को भी गिरफ्तार किया. देवेंद्र से पूछताछ में यह भी सामने आया की यह ड्रग्स निखिल और जेपी नाम के व्यक्तियों से प्राप्त करता था. निखिल की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि ट्रामाडोल की सप्लाई रवि मेडिकेयर के मलिक अंकित गुप्ता करता था. उसके गोदाम में 15 और कोडिंन सिरप की बोतले भी बरामद हुई जो बिना बिल के रखी गई थी. अंकित की निशान देही पर पुलिस ने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव कपिल को भी गिरफ्तार किया जो उत्तम नगर निवासी राकेश से दवाई मंगवाता था . राकेश फिलहाल फरार है. पुलिस अब इस सिंडिकेट के इंटरनेशनल कनेक्शन की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई