Desk News. जासूसी की आरोपी ज्योति मल्होत्रा के मामले में अब तक सबसे बड़ा खुलासा हुआ है. हिसार पुलिस ज्योति मल्होत्रा के फोन और लेपटॉप की फॉरेंसिक डेटा रिपोर्ट मिली है. रिपोर्ट में मिले 12 टीबी डेटा को अब हिसार पुलिस गहराई से खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि ज्योति मल्होत्रा के हर मूवमेंट पर पहले से केंद्रीय एजेंसी की नजर थी. पहली पाकिस्तान विजिट के बाद उसे पाकिस्तान का स्पेशल वीजा मिल गया था. जैसे ही युद्ध स्थिति बनी, उसे देश की सुरक्षा को देखते हुए पकड़ लिया गया. जांच में यह भी सामने आया है कि यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के 4 जासूसों के कॉन्टैक्ट में थी. ज्योति मल्होत्रा का ब्रेनवाश कर उसे ‘मेजर ऐसेट’ के तौर पर तैयार किया जा रहा था. ज्योति पाक इंटेलिजेंस की पहचान जानते हुए भी उनसे संपर्क में थी.










