‘ इंदौर में इंटरनेशनल स्टेडियम को बम से उड़ाने की फिर धमकी, तीन दिन में दूसरी बार मिला मेल

इंदौर: एक बार फिर होलकर स्टेडियम को ई-मेल के माध्यम से धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. सूचना मिलते ही तुकोगंज थाना पुलिस और BDDS की टीम स्टेडियम पहुंची. इंदौर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को पिछले तीन दिनों में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से मिली है. यह धमकी भरा मेल अंग्रेजी में लिखा गया है. सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम और तुकोगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्टेडियम की तलाशी शुरू की, जहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
पहलगाम हमले के बाद बीते शनिवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम कार्यालय के आधिकारिक मेल पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें लिखा था, “इंदौर के स्टेडियम में विस्फोट होगा. पाकिस्तान से पंगा मत लो. अपनी सरकार को समझाओ. पाकिस्तान के विश्वसनीय स्लीपर सेल देशभर में मौजूद हैं. ऑपरेशन सिंदूर के कारण आपके स्टेडियम और अस्पताल में ब्लास्ट हो सकता है.” इस घटना के बाद BDDS की टीम ने दो दिन पहले स्टेडियम की तलाशी ली थी, जहां कोई संदिग्ध वस्तु या बम जैसी सामग्री नहीं मिली थी.

सोमवार को एक बार फिर होलकर स्टेडियम को ई-मेल के माध्यम से धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. सूचना मिलते ही तुकोगंज थाना पुलिस और BDDS की टीम स्टेडियम पहुंची. पुलिस और BDDS ने डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे स्टेडियम की गहन जांच की. इस दौरान स्टेडियम को पूरी तरह खाली करा लिया गया. तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि पिछले तीन दिनों में स्टेडियम और अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी तीन बार मिल चुकी है. पुलिस का मानना है कि यह किसी शरारती तत्व का काम हो सकता है. मामले की जांच जार।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई