नहीं मैं बीड़ी नहीं पीता… लड़के की बात सुनकर गुस्साए युवकों ने ली जान

दिल्ली: दिल्ली के ख्याला इलाके से मामूली बात पर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है.यहां युवकों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर एक व्यक्ति के सिर पर हाथ के कड़े से कई बार वार किए. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके से मामूली बात पर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है.यहां युवकों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर एक व्यक्ति के सिर पर हाथ के कड़े से कई बार वार किए. अस्पताल में इलाज के कुछ घंटों बाद ही युवक की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, 33 साल के कन्हैया पर सोमवार देर रात हमला किया गया. दरअसल, युवकों ने उससे बीड़ी पीने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया और कहा- मैं बीड़ी नहीं पीता. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इतनी बात से गुस्साए आरोपियों ने मृतक के सिर पर कड़े से कई बार वार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. अधिकारी ने बताया कि युवक को बुरी हालत में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल गा गया. यहां उसका इलाज हुआ और बिना किसी चिकित्सकीय-कानूनी मामले के उसे छुट्टी दे दी गई. लेकिन इस सब के कुछ ही घंटों बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस को अस्पताल से उसकी मौत की सूचना मिली और उसने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा, ‘मामला दर्ज कर लिया गया है और संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. हम सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं और घटनाओं का पूरा क्रम जानने के लिए स्थानीय स्तर पर पूछताछ कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम से मौत का सही कारण पता चलेगा.

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई