‘सरेंडर करो, नहीं तो मारे जाआगे…’, नक्सलियों को मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव की सीधी चेतावनी

मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने कहा कि नक्सली आत्मसमर्पण कर दें, नहीं तो उनका सफाया कर दिया जाएगा. जो लोग अन्याय करते हैं, निर्दोषों का खून बहाते हैं और लाल सलाम का नारा लगाते हैं, उन्हें जीने का अधिकार नहीं है. आपको इस धरती पर जीने नहीं दिया जाएगा. नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में बोलते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नक्सली आत्मसमर्पण कर दें, नहीं तो उनका सफाया कर दिया जाएगा. प्रदेश की धरती पर नक्सल का खूनी खेल अब नहीं चलेगा. CM यादव ने कहा, “नक्सली आत्मसमर्पण कर दें, नहीं तो उनका सफाया कर दिया जाएगा…जो लोग अन्याय करते हैं, निर्दोषों का खून बहाते हैं और लाल सलाम का नारा लगाते हैं, उन्हें जीने का अधिकार नहीं है. आपको इस धरती पर जीने नहीं दिया जाएगा.” यादव बालाघाट की लांझी तहसील के रानी अवंतीबाई स्टेडियम में एक समारोह में बोल रहे थे, जहां 64 पुलिसकर्मियों को क्रम पूर्व पदोन्नति दी गई. ये पुलिसकर्मी उस ऑपरेशन में शामिल थे, जिसमें 19 फरवरी को बालाघाट में चार महिला नक्सलियों को मार गिराया गया था. मुख्यमंत्री ने कहा, “आप हमारे मासूम लोगों के बीच झूठ और गलत सूचना फैलाते हैं. आप कायरतापूर्ण तरीके से काम करते हैं. सरकार ऐसे तत्वों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है.” उन्होंने कहा कि पूर्वी मध्य प्रदेश का बालाघाट कभी देश के 12 सबसे अधिक नक्सल प्रभावित जिलों में से एक था, लेकिन अब यह उस सूची में नहीं आता. सरकार की मंशा और पुलिस के परिश्रम से अब केंद्र सरकार ने बालाघाट को गंभीर समस्या वाली श्रेणी से बाहर कर अन्य श्रेणी में रखा है. बालाघाट में नक्सल गतिविधियों में गिरावट प्रशंसनीय है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में साल 2026 तक देशभर से नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प लिया गया है. इसे पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार भी केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है.

सीएम यादव ने कहा, “सरकार को हमारे पुलिसकर्मियों द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस पर गर्व है. समाज की सेवा करने वाले अधिकारियों को सलाम.”पदोन्नत किए गए पुलिसकर्मियों में विशेष नक्सल विरोधी हॉक फोर्स के 62, जिला पुलिस का एक और एमपी पुलिस बल की 36वीं बटालियन का एक पुलिसकर्मी शामिल है. एमपी के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने पुलिसकर्मियों की वर्दी पर सितारे लगाए. मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में पुलिस बल में 8500 कर्मियों की भर्ती की जाएगी.

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई