केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक ही दिन में 30 हज़ार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

केदारनाथ: केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शनों के लिए 2 मई को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. यात्रा कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस दिन शाम 7 बजे तक कुल 30,154 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम में दर्शन किए. इनमें 19196 पुरुष, 10597 महिलाएं और 361 बच्चे शामिल थे. हालांकि इस दिन कोई भी विदेशी श्रद्धालु दर्ज नहीं हुआ. श्रद्धालुओं की यह संख्या तीर्थ यात्रा की बढ़ती आस्था को दर्शाती है. वहीं, यमुनोत्री और गंगोत्री में 2 मई को क्रमशः 7112 श्रद्धालु और 7408 श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे. हिमालय की गोद में स्थित प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग केदारनाथ मंदिर के कपाट शुक्रवार सुबह विधिवत रूप से खोले गए, जिसमें 12,000 से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहे. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अधिकारियों के अनुसार समुद्र तल से 11000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर के द्वार 2 मई को सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए. इस पावन अवसर पर मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया, जिनमें गुलाब और गेंदा समेत 54 प्रकार के फूल शामिल थे. ये फूल नेपाल, थाईलैंड और श्रीलंका जैसे देशों से मंगवाए गए थे. चारधाम यात्रा के चार मंदिरों में से केदारनाथ सबसे अधिक श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से 11वां है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक BKTC के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ मंदिर के द्वार खोलने की प्रक्रिया सुबह 5 बजे शुरू हो गई थी. इस दौरान रावल (मुख्य पुजारी) भीमाशंकर लिंग, पुजारी बगेश लिंग, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, BKTC के CEO विजय प्रसाद थपलियाल, तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्टी, अन्य धार्मिक आचार्य और वेदपाठी मंदिर के पूर्वी द्वार से गर्भगृह की पूजा में सम्मिलित हुए. इस बार श्रद्धालुओं के लिए एक नई शुरुआत की गई है. मंदिर के पास मंदाकिनी और सरस्वती नदी के संगम पर भव्य ‘आरती’ का आयोजन होगा, जो वाराणसी, हरिद्वार और ऋषिकेश की गंगा आरती की तर्ज पर होगी. बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस अवसर पर मौजूद रहे और कपाट खुलने के बाद सबसे पहले पूजा-अर्चना कर राज्य और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. हर वर्ष लाखों श्रद्धालु देश और विदेश से केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मंदिर सर्दियों में बंद रहता है.

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई