निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार, इमोशनल हुए बेटे अनिल कपूर, दादी को अर्जुन, सोनम ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई : कपूर खानदान में इस समय गम का माहौल है. बीते दिन 2 मई को अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया था. निर्मल 90 की साल की थीं. वो उम्र से संबंधित परेशानियों का सामना कर रही थीं. निर्मल कपूर के निधन से पूरा कपूर परिवार सदमे में है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी सन्नाटा पसर गया है. निर्मल कपूर का आज अंतिम संस्कार हुआ. कपूर परिवार समेत सिनेमा जगत की कई मशहूर हस्तियां निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचीं.

सोनम- अर्जुन कपूर ने दादी को दी श्रद्धांजलि

दादी निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचीं सोनम कपूर भावुक होती दिखाई दीं. हालांकि, उन्होंने खुद को संभाला. वहीं, दूसरी ओर अर्जुन कपूर भी काफी उदास दिखे. अर्जुन की नम आंखें उनके दर्द को बयां कर रही हैं.

बॉलीवुड सितारों ने दी निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि

खान परिवार और कपूर खानदान का हमेशा से काफी अच्छा कनेक्शन रहा है. कपूर परिवार के मुश्किल वक्त में अरबाज खान भी उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे. अनुपम खेर, करण जौहर, रानी मुखर्जी समेत कई अन्य सेलेब्स ने भी निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि दी.
बता दें कि निर्मल कपूर पिछले कई महीनों से बीमारी थीं. कुछ वक्त से मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. मगर 2 मई को उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया.निर्मल कपूर ने बॉलीवुड के लेजेंडरी प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर से 1955 में शादी की थी. उनके चार बच्चे हैं. बेटे बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और बेटी रीना कपूर मरवाह. सुरिंदर कपूर ने अपने करियर में ‘मिलेंगे मिलेंगे’, ‘लोफर’, ‘पोंगा पंडित’, ‘एक श्रीमान एक श्रीमती’ समेत कई फिल्मों को प्रोड्यूसर किया था. सितंबर 2011 में उनका निधन हो गया था. पिता के कदमों पर चलते हुए बोनी कपूर ने भी बतौर प्रोड्यूसर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में करीरी बनाया. वहीं फिल्मी दुनिया से जुड़े रहने के चलते अनिल कपूर ने एक्टर बनने के फैसला किया था. उन्होंने 1979 में उमेश मेहरा की फिल्म ‘हमारा तुम्हारा’ से डेब्यू किया था

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई