सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स ने नागपुर में खोला महाराष्ट्र का पहला फ्रैंचाइज़ी स्टोर, भारत में 175वां स्टोर

नागपुर. भारत की प्रतिष्ठित और विश्वसनीय ज्वेलरी रिटेल चेन सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स ने महाराष्ट्र के नागपुर शहर में अपने पहले स्टोर की भव्य शुरुआत की है। यह स्टोर कंपनी का भारत में 175वां और राज्य में पहला फ्रैंचाइज़ी-ऑपरेटेड आउटलेट है। लक्ष्मीनगर के अंबाझरी रोड पर स्थित 4,350 वर्ग फुट में फैला यह नया शोरूम सेनको की उत्कृष्ट क्राफ्टमैनशिप की विरासत को दर्शाता है। स्टोर में आधुनिक और पारंपरिक डिजाइनों का अद्भुत समावेश देखने को मिलेगा, जो हर खास मौके को और भी खास बना देता है।इस स्टोर में ग्राहकों के लिए कांटेम्पररी लाइटवेट एवरलाइट कलेक्शन से लेकर पारंपरिक शगुन और गठबंधन ब्राइडल ज्वेलरी तक का विस्तृत कलेक्शन मौजूद है। यह स्टोर व्यक्तिगत खरीदारी का अनुभव भी प्रदान करता है, जहां ग्राहकों को खूबसूरत डिज़ाइनों की विस्तृत श्रृंखला देखने को मिलेगी। इस मौके पर सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स की डायरेक्टर श्रीमती जोइता सेन ने कहा, “नागपुर जैसे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर में हमारे पहले फ्रैंचाइज़ी स्टोर की शुरुआत करना गर्व की बात है। इस कदम के ज़रिए हम क्राफ्टमैनशिप, गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहे हैं।”कंपनी के एमडी और सीईओ श्री सुवांकर सेन ने कहा, “नागपुर तेजी से विकसित होता बाजार है। यहां हमारा पहला फ्रैंचाइज़ी स्टोर खोलना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस साझेदारी के जरिए हम और ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच सकेंगे और उन्हें बेहतर खरीदारी अनुभव दे पाएंगे।”नागपुर फ्रैंचाइज़ी के मालिक देवेश लालदला ने कहा, “सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स जैसी विश्वसनीय ब्रांड को नागपुर लाना मेरे लिए गर्व की बात है। हमारा लक्ष्य है कि हम ग्राहकों  के लिए भरोसेमंद आभूषण गंतव्य बनें और उनकी हर जरूरत को पूरा करें।” सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स देशभर में अपने बढ़ते नेटवर्क और उत्कृष्ट सेवा के जरिए ज्वेलरी रिटेल क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है और ग्राहकों को जीवन के खास पलों के लिए बेहतरीन ज्वेलरी उपलब्ध करवा रहा है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई