रेलवे सुरक्षा बल का सख्त अभियान: अनावश्यक रूप से जंजीर खींचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

नागपुर. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा यात्री गाड़ियों में अनावश्यक रूप से खतरे की जंजीर खींचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मंडल सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य के मार्गदर्शन में आरपीएफ ने विशेष अभियान चलाकर रेलवे अधिनियम की धारा-141 के तहत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की है। आरपीएफ की इस मुहिम के तहत वर्ष 2024 में 847 मामलों में 834 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय द्वारा 3,50,195 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, वर्ष 2025 में अब तक 208 मामलों में 193 व्यक्तियों की गिरफ्तारी कर 16,900 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन माना जाता है, जिससे लाखों यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। ट्रेन में कुछ लोग बिना किसी पर्याप्त कारण के जंजीर खींच देते हैं, जिससे ट्रेनों की समयबद्धता प्रभावित होती है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीजों, परीक्षा देने जा रहे छात्रों और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों से यात्रा कर रहे यात्रियों का भविष्य खतरे में पड़ जाता है। इतना ही नहीं, अनावश्यक रूप से ट्रेन रोकने की स्थिति में असामाजिक तत्व इस मौके का फायदा उठाकर चोरी, लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत अनावश्यक रूप से जंजीर खींचना दंडनीय अपराध है, जिसमें एक वर्ष तक की सजा या 1000 रुपये जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। रेलवे सुरक्षा बल और रेल प्रशासन आम जनता, गणमान्य नागरिकों और यात्रियों से अपील करता है कि वे गाड़ियों में अनावश्यक रूप से जंजीर खींचने वालों को रोकें और ऐसी घटनाओं की तुरंत सूचना आरपीएफ या रेलवे प्रशासन को दें। इसके अलावा, इस विषय में जागरूकता फैलाने और अपने परिवार व समाज को शिक्षित करने में सहयोग करें ताकि ट्रेनों की समयबद्धता बनी रहे और सभी यात्री सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। रेलवे सुरक्षा बल इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है। अनावश्यक रूप से जंजीर खींचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई यह स्पष्ट संदेश देती है कि रेलवे में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई