नागपुर. रेशीमबाग में स्व. सुनील देवउपाध्याय की स्मृति में “रामस्मरण व्याख्यानमाला” का आयोजन 1 से 3 अप्रैल तक किया जाएगा। डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति, कला संगम और केशवनगर सांस्कृतिक सभा के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस व्याख्यानमाला का यह चौथा वर्ष है। डॉ. हेडगेवार स्मृतिभवन परिसर स्थित महर्षि व्यास सभागार में शाम 6:30 बजे व्याख्यान होंगे।
कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
1 अप्रैल: भय्याजी जोशी की अध्यक्षता में प्रो. डॉ. स्वानंद पुंड “राष्ट्रपुरुष राम” विषय पर व्याख्यान देंगे।
2 अप्रैल: बी. सी. भारतीया की अध्यक्षता में डॉ. शरद निंबाळकर “प्रशासक राम” पर विचार रखेंगे।
3 अप्रैल: कांचन गडकरी की अध्यक्षता में विवेक कवठेकर “नित्यनूतन राम” पर व्याख्यान देंगे।
इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. विलास डांगरे, विधायक मोहन मते और डॉ. वसंत खलतकर का विशेष सम्मान किया जाएगा। आयोजन समिति ने नागरिकों से व्याख्यानमाला में सहभागी होने का आग्रह किया है।










