पर्यावरण संरक्षण के लिए पीलीभीत में विशेष कार्यक्रम, वन मंत्री और विधायक ने किए कई महत्वपूर्ण उद्घाटन

Desk News. पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मुस्तफाबाद फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में शुक्रवार को ‘एनवायरमेंट वॉरियर्स 3.0’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘माँ पीताम्बरा’ और ‘अंबालिका फाउंडेशन’ के सहयोग से ‘एनवायरमेंट वॉरियर्स’ संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अम्बिका समूह संस्थान, लखनऊ के अध्यक्ष अम्बिका मिश्रा ने किया। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि ‘एनवायरमेंट वॉरियर्स’ जैसी संस्थाओं की भूमिका मैन-एनिमल कॉन्फ्लिक्ट को रोकने में महत्वपूर्ण है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि यूपी में 2 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण किया गया है, जिससे राज्य का वन क्षेत्र 559.19 वर्ग किलोमीटर तक बढ़ा है। डॉ. सिंह ने औद्योगिक क्रांति के बाद वैश्विक तापमान में 1.2°C की वृद्धि पर चिंता जताई और कहा कि यदि यह 3°C और बढ़ा तो मुंबई जैसे शहर आधे डूब जाएंगे। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को रोकने और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ अनुराधा वेनुरु, रेरा अपीलीय अधिकरण के सदस्य रामेश्वर सिंह, जिला वन अधिकारी मनीष सिंह, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के फील्ड निदेशक विजय सिंह, भरत कुमार, एडवोकेट निखिल शर्मा, अंबिकेश्वर पांडेय, डॉ. श्वेता मिश्रा, अजय गुप्ता और सिद्धार्थ हरीश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई