रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया एएसआई, एसीबी ने किया गिरफ्तार

नागपुर. करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार रात एमआईडीसी थाने में जाल बिछाकर सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) रवींद्र मनोहर साखरे (54) को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एक 31 वर्षीय डॉक्टर के खिलाफ एमआईडीसी थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत की प्राथमिक जांच की जिम्मेदारी एएसआई साखरे को सौंपी गई। जांच के दौरान साखरे ने डॉक्टर को थाने बुलाया और पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने मामला दर्ज न करने और किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचाने के बदले 30,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। डॉक्टर ने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो साखरे ने उन्हें गिरफ्तार करने और मामला दर्ज करने की धमकी दी। परेशान होकर डॉक्टर ने बुधवार को एसीबी से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी के एसपी दिगंबर प्रधान, एडिशनल एसपी संजय पुरंदरे और डीवाईएसपी रोशन यादव के मार्गदर्शन में मामले की जांच की गई। डॉक्टर की शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद गुरुवार को जाल बिछाया गया। डॉक्टर ने साखरे से मुलाकात की और जैसे ही उन्होंने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। साखरे के खिलाफ एमआईडीसी थाने में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि साखरे इससे पहले बेलतरोड़ी थाने में तैनात थे, जहां भी उन पर पैसों की वसूली को लेकर कई आरोप लगे थे। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर आशीष चौधरी, वर्षा मते, हेड कांस्टेबल अस्मिता मल्लेवार, वंदना नगराले, अनिल बहिरे, प्रफुल भातुलकर, होमेश्वर वाइलकर और विजय सोलंकी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसीबी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश दिया गया है।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई