गाद मुक्त धरण, गाद युक्त शिवार योजना में बड़ा भ्रष्टाचार, बिना काम किए संस्थाओं को मिला भुगतान – शिवसेनाने जिलाधिकारी को सौंपी शिकायत

नागपुर. महाराष्ट्र सरकार की “गाळ मुक्त धरण, गाळ युक्त शिवार” योजना के तहत जिले में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी विपिन इटनकर को शिकायत सौंपते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री की पायलट योजना के रूप में 2023-24 के दौरान जिले के कई ग्राम पंचायत क्षेत्रों में तालाबों की गाद निकालने का कार्य निजी संस्थाओं को सौंपा गया था। लेकिन शिवसेना के आरोपों के मुताबिक, संबंधित संस्थाओं ने शासन व अधिकारियों से मिलीभगत कर बिना गाद निकाले ही बिल पास करा लिए। शिवसेना का कहना है कि तालाबों से गाद निकाले बिना ही सरकारी खजाने से भारी रकम का भुगतान कर दिया गया। ग्रामवासियों को गाद का लाभ नहीं मिला और न ही ग्राम सरपंचों से इस संदर्भ में कोई गारंटी पत्र लिया गया। इससे सरकारी नियमों का उल्लंघन कर शहरी व ग्रामीण विकास बहुद्देशीय संस्था, नागपुर को योजना का पूरा भुगतान कर दिया गया। इस भ्रष्टाचार की पूरी जानकारी युवासेना के विभागीय सचिव अपूर्वा पिट्टलवार ने इकट्ठा की, जिसे शिवसेना शहर प्रमुख नितीन तिवारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी विपिन इटनकर को सौंपा गया। आरोप लगाया गया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह जिले में ही उनकी योजना में इतना बड़ा भ्रष्टाचार हुआ, लेकिन दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिवसेना ने यह भी खुलासा किया कि 2024-25 में फिर से जिले में 40 तालाबों की गाद निकालने का कार्य मंजूर किया गया, जिसमें 20 तालाबों का ठेका फिर उसी भ्रष्टाचारी संस्था को दिया गया है। शिकायत पर जिलाधिकारी विपिन इटनकर ने कहा कि संस्थाओं द्वारा जियो टैग फोटो प्रस्तुत किए गए हैं और उन्होंने खुद स्थल निरीक्षण किया है। लेकिन जब शिवसेना ने जोगा ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा काम न होने का लिखित प्रमाण सौंपा, तो जिलाधिकारी ने जांच कराने की बात कहकर मामले को टाल दिया। शिवसेना ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो लाचलुचपत विभाग और पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान युवासेना विभागीय सचिव अपूर्वा पिट्टलवार, जिल्हा युवा अधिकारी प्रीतम कापसे, मुन्ना तिवारी, आशिष हाडगे, अब्बास अली, कार्तिक करोशिया, ललित बावनकर, विनय फुलझले, निलेश मून आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई