सेवा, सुरक्षा, सम्मान, समृद्धि और सुशासन के 8 बेमिसाल साल: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और मेयर सुषमा खर्कवाल ने की प्रेस वार्ता

लखनऊ. सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने गुरुवार को अपने आशियाना स्थित आवास पर लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ प्रेस वार्ता की। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 11 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रेस वार्ता में विधायक ने कहा कि प्रदेश में आयोजित प्रदर्शनियां सरकार की निष्पक्षता और जवाबदेही का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाएं देश में नंबर 1 बनी हैं। मीडिया से बातचीत में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने योगी सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों को बेहतरीन प्रशासनिक मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। राज्य की विकास दर 11.6% है, जो राष्ट्रीय औसत 9.5% से अधिक है। उत्तर प्रदेश का वार्षिक बजट अब 8.08 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिसमें 2.25 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले कानून-व्यवस्था को सुधारने पर जोर दिया। पिछले 8 वर्षों में 22,000 से अधिक अपराधी जेल भेजे गए, 222 से अधिक का एनकाउंटर हुआ और 142 अरब रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई। आज उत्तर प्रदेश का लॉ एंड ऑर्डर मॉडल दुनिया में मिसाल बन गया है। इस मजबूत कानून-व्यवस्था के चलते प्रदेश में 42 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए, जिनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश को जमीन पर उतारा जा चुका है। योगी सरकार के नेतृत्व में अयोध्या दीपोत्सव 2024 में 25.12 लाख दीप जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन में देश में शीर्ष स्थान पर है। महाकुंभ 2025 में अब तक 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अमृत स्नान कर चुके हैं। लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि 2014 में केंद्र में बीजेपी सरकार और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद बड़े बदलाव हुए। आज अयोध्या, काशी और प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थलों का गौरव पुनः स्थापित हुआ है और यूपी प्रगति के नए आयाम छू रहा है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई