स्मार्टफ़ोन हर व्यक्ति की ज़रूरत बन गया है. कई बार ऐसा होता है कि बच्चे हमसे फोन मांगते हैं और हम नहीं देते हैं, फिर वे ज़िद करते हैं और हमें फ़ोन देना पड़ जाता है. इसी तरह कई बार बच्चे को फुसलाना हो या कोई काम करवाना हो तो हम उसे स्मार्टफ़ोन पकड़ा देते हैं. धीरे-धीरे बच्चों को स्मार्टफ़ोन की लत पड़ जाती है. इस लत का शारीरिक और मानसिक दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ता है.












