वजन कम करना चाहते हैं तो 3 बजे से पहले करें लंच: स्टडी

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक दोपहर का खाना 3 बजे के बाद खाने वाले लोगों में वजन कम होने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है. यह स्टडी स्पेन के करीब 1200 से ज्यादा अधिक वजन वाले लोगों पर की गई है.

सेहतमंद रहने के लिए सही समय पर हेल्दी चीजों का सेवन करना बहुत जरूरी है. खासकर जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें इस बात का ख्याल रखना चाहिए. आप अगर कम समय में ज्यादा वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अपने खाने के साथ-साथ खाने के सही समय के बारे में भी पता होना चाहिए. लेकिन काम के प्रेशर और समय न मिलने के कारण ज्यादातर लोग लंच देर से ही करते हैं और यही आदत वजन बढ़ाने का काम करती है.

लंच करने का सबसे खराब समय क्या है-

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित स्टडी के अनुसार दोपहर का खाना 3 बजे के बाद खाने वाले लोगों में वजन कम होने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है. यह स्टडी स्पेन के करीब 1200 से ज्यादा अधिक वजन वाले लोगों पर की गई है, जो वजन कम करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं. स्टडी के दौरान पाया गया कि जो लोग 3 बजे के बाद लंच करते हैं, उनका वजन जल्दी कम नहीं होता है.

इस स्टडी में खासतौर पर विशेष जेनेटिक वाले लोगों को शामिल किया गया. वहीं साल 2013 में आई स्टडी की रिपोर्ट में भी यही बात सामने आई थी कि 3 बजे के बाद लंच करने वाले लोगों का वजन जल्दी कम नहीं होता है.

लंच के टाइम से क्यों पड़ता है फर्क?

इंटरनल क्लॉक सर्केडियन रिदम शरीर के सोने और उठने की साइकल को रेगुलेट करती है. इंसुलिन हार्मोन पर भी इसका गहरा असर पड़ता है. वहीं जब शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी लो होती है तो उस समय वजन कम करना मुश्किल होता है.

खाना खाने का सही समय क्या है?

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा की गई स्टडी के मुताबिक बेवक्त खाना खाने सेहत पर बुरा असर पड़ता है. जो लोग सही समय पर खाना नहीं खाते हैं, उनको वजन कम करने में दिक्कत होती है. रोजाना एक समय पर खाना खाने से शरीर की सर्केडियन क्लॉक सही तरीके से काम करती है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि सही समय पर खाना खाने से मेटाबॉलिज्म, मोटापा और स्लिप साइकिल सही तरीके से काम करती है. आप भी अगर वजन कम करना चाहते हैं तो सही समय पर खाना शुरू कर दें.

  • Related Posts

    चतुर खरगोश और शेर

    एक समय की बात है, एक घने जंगल में एक बहुत ही घमंडी शेर रहता था। वह हर दिन एक जानवर को मार कर खा जाता था। सारे जंगल के…

    गुब्बारे वाला सपना

    एक बार की बात है, छोटा सा लड़का रोहित अपने गाँव में रहता था। उसे रंग-बिरंगे गुब्बारे बहुत पसंद थे। हर रविवार को गाँव में मेला लगता, और वहाँ एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई