अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में विशेष आयोजन

बिलासपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम, बिलासपुर में महिला कर्मचारियों को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक तरुण प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याणकारी संगठन की अध्यक्षा मीनाक्षी शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत महिला कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। इनमें लोकनृत्य, समूहगान और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं के संघर्ष, योगदान और सशक्तिकरण को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने रेलवे में महिला कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय रेलवे महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने और उनके सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि रेलवे प्रशासन महिला कर्मचारियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा, जिससे वे अपने कार्यस्थल पर आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस करें। विशिष्ट अतिथि मीनाक्षी शर्मा ने महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सहयोगात्मक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी दर्शनीता बी अहलुवालिया सहित रेलवे के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी तथा बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडलों की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। महिला दिवस के उपलक्ष्य में बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर आरक्षित (पीआरएस) एवं अनारक्षित (यूटीएस) टिकट काउंटरों का संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारियों के हाथों में रहा। इसके अलावा, ट्रेन संचालन में भी महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए ट्रेन संख्या 58210 (बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर) एवं 18237 (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस) में टिकट चेकिंग का कार्य पूरी तरह महिला कर्मचारियों की टीम ने संभाला। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा महिला सिविल डिफेंस कर्मियों की विशेष तैनाती की गई, जिन्होंने यात्रियों की सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित की। महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा बिलासपुर, रायपुर और नागपुर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर (हेल्थ चेक-अप कैंप) आयोजित किए गए। इन शिविरों में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भाग लिया, जिससे रेलवे प्रशासन के महिला कर्मचारियों की भलाई और स्वास्थ्य के प्रति समर्पण को दर्शाया। महिला सुरक्षा और जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए रेलवे प्रशासन ने सिविल डिफेंस, स्काउट गाइड एवं चिकित्सा स्टाफ के सहयोग से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इसमें महिला यात्रियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और रेलवे द्वारा चलाई जा रही विशेष योजनाओं की जानकारी दी गई। बिलासपुर के साथ-साथ रायपुर और नागपुर मंडलों में भी महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह आयोजन महिला कर्मचारियों के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित था और इस बात को दर्शाता है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई