शासकीय आदिवासी आश्रमशालाओं में अधिकारियों का रात्रि प्रवास

चंद्रपुर. महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री एवं चंद्रपुर जिले के पालक मंत्री डॉ. अशोक उइके की संकल्पना के तहत 7 फरवरी 2025 को ‘संवाद चिमुकलों से अभियान’ का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत चंद्रपुर जिले की शासकीय आदिवासी आश्रमशालाओं में वरिष्ठ अधिकारियों ने रात्रि प्रवास कर विद्यार्थियों से संवाद किया और विद्यालय एवं छात्रावास की सुविधाओं का निरीक्षण किया। राज्य में आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत कुल 497 शासकीय आश्रमशालाएं संचालित हैं। इन आश्रमशालाओं एवं छात्रावासों में आदिवासी विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने, उनकी समस्याएं समझने और उनसे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के अंतर्गत आदिवासी विकास मंत्री के निजी सचिव ललितकुमार वरहाड़े ने राजुरा तहसील के देवाड़ा स्थित शासकीय आदिवासी आश्रमशाला में रात्रि प्रवास किया। वहीं, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना, चंद्रपुर के परियोजना अधिकारी विकास राचेलवार एवं विशेष कार्य अधिकारी श्री वाडेकर ने जीवती तहसील के पाटन स्थित शासकीय आदिवासी आश्रमशाला में रात्रि प्रवास कर छात्रों से संवाद किया। निजी सचिव ललितकुमार वरहाड़े ने देवाड़ा आश्रमशाला के कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों से बातचीत की और उनके शैक्षणिक एवं रहन-सहन की परिस्थितियों की समीक्षा की। उन्होंने कक्षाओं, छात्र-छात्राओं के छात्रावास, भंडारगृह, रसोईघर, शौचालय, पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष, प्रयोगशाला, खेल का मैदान एवं संपूर्ण परिसर का निरीक्षण किया। विशेष रूप से, उन्होंने छात्रों के भोजन वितरण में सहयोग किया और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। इसके अलावा, उन्होंने निकट स्थित एकलव्य नामांकित विद्यालय का भी दौरा किया। आगामी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के मद्देनजर विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए श्री वरहाड़े ने कहा कि वे नियमित रूप से अध्ययन करें और अपनी प्रतिभा को विकसित कर श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण करें। उन्होंने शिक्षकों से भी अपील की कि वे विद्यार्थियों की गुणवत्ता सुधारने के लिए विशेष प्रयास करें और विद्यालय की प्रतिष्ठा को बढ़ाएं। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किए। संवाद चिमुकलों से’ अभियान के अंतर्गत 7 फरवरी को एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना चंद्रपुर के परियोजना अधिकारी विकास राचेलवार ने शासकीय माध्यमिक आश्रमशाला, पाटन में एक दिन का रात्रि प्रवास किया। उन्होंने सुबह की प्रार्थना सभा से लेकर रात तक विद्यार्थियों के अध्ययन सत्र तक उनके साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आदिवासी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने विद्यार्थियों के साथ दोपहर और रात का भोजन भी किया।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई