महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन का किया निरीक्षण

Desk news. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने 20 जनवरी 2025 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों, रेल परियोजनाओं, संचालन और संरक्षा का गहन जायजा लिया। उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। महाप्रबंधक ने नागपुर मंडल के सभा कक्ष में मंडल रेल प्रबंधक और विभागीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मंडल की कार्यप्रणाली, विकास कार्यों और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। गुप्ता ने पॉवर प्वाइंट के माध्यम से मंडल में चल रहे विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इसी निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने अमृत भारत योजना के तहत इतवारी स्टेशन पर चल रहे रेल विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने यात्री सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया और बेहतर सेवा के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रेल कोच रेस्टोरेंट को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्टेशन परिसर की सफाई और संरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही। महाप्रबंधक ने इतवारी स्टेशन के यार्ड, नागपुर छोर स्थित कर्वे नंबर 19 और ट्रैक रखरखाव का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे संचालन को और सुदृढ़ और संरक्षित बनाने के लिए अधिकारियों को समय पर कार्यों को पूरा करने की निर्देश दिए। यात्री सुविधा के लिए दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए पार्किंग और व्हील चेयर की सुगम पहुँच सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इसके बाद महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कलमना स्टेशन पर लॉबी और पैनल रूम का निरीक्षण करते हुए रेलवे संचालन को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण से यह स्पष्ट हुआ कि इतवारी स्टेशन पर चल रहे रेल विकास कार्यों की प्रगति के साथ-साथ आमान परिवर्तन लाइन पर रेल परिचालन को और प्रभावी बनाने तथा यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने में मदद मिलेगी। अपने दौरे के दौरान महाप्रबंधक ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) की अध्यक्षा डॉ. निर्मला शर्मा के साथ मोतीबाग स्थित नवनिर्मित इनडोर स्टेडियम में 72वीं अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैंपियनशिप (पुरुष) 2025 में भाग लिया।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई