वेकोलि में “भारत में कोयला खदानों की सुरक्षा” पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

नागपुर.  वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) द्वारा 25 और 26 मार्च 2025 को नागपुर के होटल सेंटर पॉइंट, रामदासपेठ में “भारत में कोयला खदानों की सुरक्षा” विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी अनुषंगी कंपनियों के सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और कानूनी विशेषज्ञों के साथ-साथ वेकोलि के अधिकारी भी शामिल होंगे। संगोष्ठी में सुरक्षा परिदृश्य, साइबर सुरक्षा, कानूनी और नियामक अनुपालन, सुरक्षा की सर्वोत्तम प्रथाएं, तथा तकनीकी रूप से उन्नत निगरानी प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में कोल इंडिया लिमिटेड के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीनियर एडवाइजर (सिक्यूरिटी) ए. के. पटेरिया, वेकोलि के सीवीओ अजय मधुकर म्हेत्रे, एवं अन्य अनुषंगी कंपनियों के महाप्रबंधक तथा विभागाध्यक्ष सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा करेंगे। संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वेकोलि के सीएमडी जे. पी. द्विवेदी उपस्थित रहेंगे, जबकि निदेशक (कार्मिक) डॉ. हेमंत शरद पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही, कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन पी. एम. प्रसाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। यह संगोष्ठी कोयला खदानों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी, जिसमें विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे और आधुनिक तकनीकों के जरिए सुरक्षा उपायों को और प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई