नागपुर हिंसा मामले में निर्दोषों पर कार्रवाई न हो, दोषियों को मिले कड़ी सजा: प्यारे खान

नागपुर. नागपुर में हाल ही में हुई हिंसा के मामले में किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई न की जाए, ऐसे स्पष्ट निर्देश महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (मंत्री दर्जा) प्यारे जिया खान ने पुलिस विभाग को दिए हैं। गुरुवार को खान ने पुलिस मुख्यालय में इस हिंसा से जुड़े मामलों को लेकर पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में नागपुर के जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर, पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंगल, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) चेतन देढिया, आयोग के सदस्य वसीम बुरहान, अहमद देशमुख, गुलाम रसूल शेख सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। प्यारे खान ने बैठक में पुलिस विभाग से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन साथ ही निर्दोषों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों के खिलाफ मकोका और एमपीडीए के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, जिनकी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें अगले 48 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए, इसके लिए प्रशासन को तुरंत पंचनामा प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। खान ने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है और कर्फ्यू के कारण बाजार बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। व्यापारी वर्ग को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में पुलिस को मोमिनपुरा और आसपास के क्षेत्रों की बाजारों में कर्फ्यू में छूट देनी चाहिए। जिनकी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें मुआवजा देने के लिए आरटीओ कार्यालय में विशेष शिविर लगाया जाएगा, ऐसा आश्वासन जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने दिया। वहीं, पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंगल ने कहा कि हालात सामान्य होने के बाद कर्फ्यू में ढील दी जाएगी और निर्दोष लोगों के साथ अन्याय नहीं होगा। प्यारे खान ने मीडिया से बातचीत में कहा, “इस देश में दंगों की कोई जगह नहीं है। भारत के नव निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर काम कर रहे हैं और हम सभी को इस मंत्र पर भरोसा होना चाहिए। नागपुर हमेशा से सर्वधर्म समभाव का प्रतीक रहा है। हिंसा के कारण शहर की जो छवि धूमिल हुई है, उसे ठीक करना यहां के नागरिकों की जिम्मेदारी है।”

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई