Desk News. प्रशांत बुरडे, अपर पुलिस महानिदेशक एवं कारागृह महानिरीक्षक, कारागृह व सुधारसेवा, महाराष्ट्र राज्य, पुणे के आदेशानुसार एवं स्वाती साठे, कारागृह उप महानिरीक्षक, पूर्व विभाग, नागपुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 11 को ePrisons-ICJS प्रणाली प्रादेशिक संगणक लैब, कारागृह उप महानिरीक्षक, पूर्व विभाग, नागपुर के कार्यालय में शुरू की गई है। इस लैब का उद्घाटन श्री वैभव आगे, अधीक्षक, नागपुर मध्यवर्ती कारागृह द्वारा किया गया। दिनांक 11 से 15 तक इस प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया है, जिसमें पूर्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से दिया जा रहा है। उक्त संगणक प्रणाली का प्रशिक्षण, पूर्व विभाग के गडचिरोली से लेकर बुलढाणा तक, विदर्भ क्षेत्र के 11 कारागृहों के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को दिया जाएगा। इससे ePrison और ICJS प्रणाली का पूर्ण उपयोग कर, कारागृह में बंदियों से संबंधित कार्यकाज को कागदी कार्यवाही से मुक्त (paperless) किया जा सकेगा। सभी माननीय संपादक महोदय से विनम्र अनुरोध है कि कृपया उक्त समाचार को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रकाशित करें।











