एमएससी नैनोसायंस विद्यार्थियों का डॉ. संजय ढोबले के मार्गदर्शन में शोध: एलईडी के पीले प्रकाश से डासों को भगाने में सफलता

Desk News. विभिन्न बीमारियों के कारण बन रहे डासों को एलईडी के पीले प्रकाश से दूर भगाने में एक महत्वपूर्ण और समाज उपयोगी शोध राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के एमएससी नैनोसायंस के विद्यार्थियों ने किया है। भौतिकी विभाग के प्राध्यापक डॉ. संजय ढोबले के मार्गदर्शन में यह शोध हुआ है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेटेंट प्राप्त हुआ है। भौतिकी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. संजय जानराव ढोबले ने एमएससी नैनोसायंस और नैनो टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करते हुए यह शोध किया है कि डासों को एलईडी के पीले प्रकाश से दूर किया जा सकता है। इस शोध में नैनोसायंस और टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों मुकेश तुरकाने, सिद्धेश्वर नागपुरे, प्रणाली झाड़े और शोधकर्ता डॉ. अभिजीत कदम ने भी योगदान दिया। शोध में यह पाया गया कि डास, एलईडी के पीले रंग से दूर रहते हैं, जबकि लाल और नीले रंग से कोई फर्क नहीं पड़ता। यह शोध विशेष रूप से समाज के लिए उपयोगी है, क्योंकि डासों के कारण मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियाँ फैलती हैं। डॉ. ढोबले ने इस शोध के माध्यम से यह सिद्ध किया कि यदि घरों में पीले रंग के विद्युत बल्ब लगाए जाएं या घर के दरवाजों और खिड़कियों को पीले रंग से रंगा जाए, तो डासों की संख्या कम हो सकती है और लोग इन बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। इस उपयोगी और प्रभावशाली शोध के लिए डॉ. ढोबले और उनके विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय पेटेंट प्राप्त हुआ है। डॉ. ढोबले ने विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए बधाई दी और उनसे आगे भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की अपेक्षा की है। इस शोध के लिए विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलगुरु डॉ. प्रशांत बोकारे, प्रभारी प्र-कुलगुरु डॉ. राजेंद्र काकडे, कुलसचिव डॉ. राजू हिवसे और भौतिकी विभाग प्रमुख डॉ. ओमप्रकाश चिमणकर ने भी उनका अभिनंदन किया है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई