भोंसला मिलिट्री स्कूल में ‘संस्थापक दिवस’ मनाया गया

नागपुर. भोंसला मिलिट्री स्कूल, नागपुर ने संस्थापक डॉ. बाळकृष्ण शिवराम मुंजे की 152वीं जयंती के अवसर पर ‘संस्थापक दिवस’ मनाया। यह आयोजन एक साथ नागपुर, नासिक और नई दिल्ली में आयोजित किया गया। नागपुर में कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे सीताबर्डी स्थित ‘डॉ. मुंजे चौक’ पर हुई। यहां डॉ. बी.एस. मुंजे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। भोंसला मिलिट्री स्कूल के कमांडेंट कर्नल अमरेंद्र हरदास, प्राचार्य डॉ. जे.एस. भोंसला, सैनिक स्कूल के प्राचार्य रियार और मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी सब मेजर (मानद कप्तान) चांद मोहम्मद ने श्रद्धांजलि दी। मनपा अग्निशमन विभाग के सहयोग से पूरे चौक को स्वच्छ और सुंदर बनाया गया था। इस दौरान सशस्त्र टुकड़ी और स्कूल बैंड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद सुबह 10 बजे स्कूल प्रांगण में स्मृति समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी छात्र (रामदंडी) और कर्मचारी शामिल हुए। शिक्षिका कु. हर्षला राजगिरे ने डॉ. मुंजे के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वहीं, छात्रा काउंसलर सौ. शिल्पा मल्हार ने डॉ. मुंजे के जीवन और उनके आदर्शों पर आधारित जानकारी साझा करते हुए छात्रों को भारतीय सशस्त्र बल में शामिल होकर अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा दी।

दिल्ली और नासिक में आयोजन: नई दिल्ली में भोंसला मिलिट्री स्कूल, नागपुर और नासिक के पाईप और ड्रम बैंड ने प्रभावशाली रूट मार्च किया। इसके बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास डॉ. मुंजे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। नासिक में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्मृति समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल विनोद जी खंदारे (पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम) थे। इस अवसर पर सीएचएमई सोसायटी की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े प्रतिभावान लोगों को ‘लोकमान्य पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

डॉ. मुंजे की प्रेरणा: यह आयोजन डॉ. बी.एस. मुंजे की शिक्षाओं और विचारों को याद करते हुए उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास था। स्कूल के अधिकारियों ने छात्रों को डॉ. मुंजे के आदर्शों को अपनाने और देश सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया। यह आयोजन न केवल भव्य था, बल्कि डॉ. मुंजे के जीवन मूल्यों को समझने और उन्हें आत्मसात करने का एक सशक्त माध्यम भी बना।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई