नागपुर के रेशम बाग मैदान में पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी का 3 दिवसीय आयोजन

नागपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर 2023 को प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जो कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल उन्नयन, उपकरणों की सहायता और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है, के तहत अब एक अहम आयोजन किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फैले 18 प्रमुख कारीगर व्यवसायों को पहचान देना और उन्हें नए अवसर प्रदान करना है।एमएसएमई विकास कार्यालय, नागपुर द्वारा 14 से 16 दिसंबर 2024 तक रेशिमबाग मैदान, नागपुर में 3 दिवसीय पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी/व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 14 दिसंबर 2024 को सुबह 11.45 बजे केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी द्वारा किया जाएगायह प्रदर्शनी कारीगरों और शिल्पकारों के लिए कौशल उन्नयन, टूलकिट प्रोत्साहन, क्रेडिट सहायता, विपणन सहायता और डिजिटल लेनदेन के लिए एक अहम मंच प्रदान करेगी। प्रदर्शनी के माध्यम से इन कारीगरों और शिल्पकारों को अपने .  को बाजार से जोड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके उद्यमों को बढ़ावा मिलेगा और वे नए विकास अवसरों तक पहुंच सकेंगे। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे, जिनमें मोहन मते, विधायक, विनायक महामुनि, आईएएस, सीईओ, जिला परिषद, नागपुर, डॉ. वी.आर. सीरसाठ, संयुक्त निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय, नागपुर, और अन्य शामिल हैं। एमएसएमई-विकास कार्यालय, नागपुर ने विश्वकर्मा और आम जनता से प्रदर्शनी में सम्मिलित होने की अपील की है, ताकि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठा सकें और परंपरागत शिल्पकारों एवं कारीगरों का उत्साहवर्धन कर सकें।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई