विदर्भ में बढ़ी ठंड, नागपुर सबसे ठंडा शहर

नागपुर. विदर्भ में ठंड तेजी से बढ़ रही है और तापमान लगातार गिरता जा रहा है। नागपुर का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 3.6 डिग्री कम है। यह विदर्भ का सबसे ठंडा शहर बन गया। इसके साथ ही गोंदिया का भी तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। तेजी से गिर रहा पारा बीते एक हफ्ते में नागपुर का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री तक नीचे आ चुका है। 6 दिसंबर को शहर का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस था। ठंडी हवाओं ने सुबह और शाम को ठिठुरन और बढ़ा दी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.1 डिग्री कम है। आगे कैसी रहेगी सर्दी? मौसम विभाग के अनुसार, 18 दिसंबर तक नागपुर का न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पारा और गिर सकता है। शहर के बाहरी इलाकों में शीत गिरने और देर रात कोहरे की संभावना बनी हुई है। विदर्भ के अन्य जिलों का हाल विदर्भ के अन्य जिलों में भी ठंड का असर साफ दिख रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया: अकोला: 12.5 डिग्री, अमरावती: 11.4 डिग्री, भंडारा और बुलढाना: 13.0 डिग्री, ब्रम्हपुरी और चंद्रपुर: 11.8 डिग्री, गड़चिरोली: 10.8 डिग्री, वर्धा: 10.5 डिग्री मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड इसी तरह बनी रहेगी।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई