पुलिस ने 1.35 करोड़ रुपये की नकदी की जप्त, बाइक सवार को लिया हिरासत में

नागपुर. विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग की निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा वाहनों की सख्त जांच की जा रही है। इसी बीच, बुधवार रात पुलिस ने मोपेड पर 1.35 करोड़ रुपये ले कर जा रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम शबीर खान हाजी नासिर खान (27) बताया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में नकदी ले कर जा रहा है, जिसके बाद उसे पकड़ कर जांच की गई। इस व्यक्ति से जब पुलिस ने पूछताछ की तो वह बड़ी रकम के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और बहानेबाजी करने लगा। इसके बाद पुलिस ने सभी पैसे जप्त कर चुनावी नियमों के तहत कार्रवाई की। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि ये नकदी किसकी थी।

निर्दलीय उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज
हाल ही में नागपुर के निर्दलीय उम्मीदवार नरेंद्र जिचकार के चुनाव प्रचार सामग्री से पुलिस और चुनाव आयोग की छापेमारी टीम ने 2,700 राशन किट्स जप्त किए। इसके बाद जिचकार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। रविवार को महेंद्र नगर और मोतीबाग से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के राशन किट्स बरामद हुए थे। पुलिस के अनुसार, मोतीबाग के सेंट्रल रेलवे कॉलोनी से 220 किट्स और महेंद्र नगर से 2,500 से अधिक राशन किट्स जब्त किए गए। यह कार्रवाई चुनाव आयोग की छापेमारी टीम ने की थी। आचार संहिता उल्लंघन के कारण जिचकार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

जिचकार ने आरोपों को नकारा
नागपुर पश्चिम से चुनावी मैदान में उतरे जिचकार ने इन राशन किट्स को अपनी संपत्ति नहीं होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि विरोधी उनका छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

500 करोड़ रुपये की जप्ती
राज्य में 15 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और चुनाव आयोग की छापेमारी टीमों को नकद राशि और अन्य आपत्तिजनक सामग्री की जप्ती का अधिकार दिया गया है। आचार संहिता के पालन के लिए चुनाव आयोग ने राज्यभर में 6,000 छापेमारी दलों को तैनात किया है। अब तक इन टीमों द्वारा की गई कार्रवाई में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध संपत्ति जप्त की जा चुकी है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई