पालकमंत्री डॉ. अशोक उईके ने लिया 100 दिवसीय कार्ययोजना की समीक्षा

चंद्रपुर. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने सभी शासकीय विभागों के लिए 100 दिवसीय कार्ययोजना तैयार की है। इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी के अंतर्गत अब तक जिले में विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्यान्वयन की समीक्षा आज राज्य के आदिवासी विकास मंत्री व चंद्रपुर जिले के पालकमंत्री डॉ. अशोक उईके ने की। यह बैठक वन अकादमी में आयोजित की गई थी, जिसमें जिलाधिकारी विनय गौडा जी.सी., निवासी उपजिलाधिकारी दगडू कुंभार, महापालिका आयुक्त विपिन पालीवाल, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी मीना साळुंखे, पालिका प्रशासन अधिकारी गिरीश धायगुडे, विद्या गायकवाड, आदिवासी विकास विभाग के प्रकल्प अधिकारी विकास राचेलवार सहित सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे। बैठक में बोलते हुए पालकमंत्री डॉ. उईके ने कहा कि जिला प्रशासन ने ई-ऑफिस की संकल्पना को प्रभावी रूप से लागू किया है और जिले के सभी उपविभागीय अधिकारी तथा तहसील कार्यालय इससे जुड़ चुके हैं, जो कि सराहनीय है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शासकीय विभाग अपने-अपने वेबसाइट्स को अद्यतन करें ताकि नागरिकों को बेहतर सेवा मिल सके। साथ ही उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयों में महिला व पुरुषों के लिए अलग शौचालय, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और आगंतुकों के लिए प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। पालकमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के अनुसार सभी विभागों को कार्य करना चाहिए। जिला परिषद अंतर्गत सभी पंचायत समितियों में नियमित स्वच्छता, अलग शौचालयों की व्यवस्था होनी चाहिए। क्षेत्रीय कार्यालयों को अपने निरीक्षण की अद्यतन जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने जिला परिषद से अपेक्षा की कि वह नई शैक्षणिक नीति का प्रभावी उपयोग कर विद्यार्थियों की गुणवत्ता में सुधार करें। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में गरीबों को उत्तम सेवा प्रदान की जाए। पुलिस विभाग को नागरिकों के साथ संवाद बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने और कानून संबंधी जनजागृति करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिलाधिकारी विनय गौडा ने कहा कि सभी क्षेत्रीय कार्यालय राज्य सरकार की इस 100 दिवसीय कार्ययोजना को प्रभावी रूप से लागू करें। उन्होंने वेबसाइट अपडेट करना, केंद्र सरकार से समन्वय, स्वच्छता, जन शिकायतों का निवारण, कार्यालयीन सुविधाओं में सुधार, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना, नवोन्मेषी उपक्रमों के माध्यम से नागरिक जीवन सुगम बनाना, ऑनलाइन शस्त्र लाइसेंस, ‘बळीराजा समृद्ध मार्ग’ योजना, व्हाट्सऐप चैटबोट, कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग, ऑफिस प्रबंधन में सुधार और चंद्रपुर फ्लाइंग क्लब जैसी योजनाओं की जानकारी दी। अंत में उन्होंने निर्देश दिए कि जिला स्तरीय कार्यालयों को 15 अप्रैल तक और क्षेत्रीय कार्यालयों को 30 अप्रैल तक इस कार्ययोजना की प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई