मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नागपुर में स्किन बैंक स्थापित करने का निर्देश

नागपुर.  उमरेड स्थित एमपीएम कंपनी में हुई घटना बेहद दुखद है। जिन परिवारों ने अपने सदस्य खोए हैं, सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। जो श्रमिक घायल हुए हैं, उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। यदि जरूरत पड़ी, तो एअर एम्बुलेंस से घायलों को ऐरोली स्थित बर्न अस्पताल भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह बातें उमरेड हादसे में घायल श्रमिकों के परिजनों को दिलासा देते हुए कहीं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के ओरियस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में इलाज करवा रहे श्रमिकों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. विपीन इटनकर, अस्पताल के क्रिटिकल केयर प्रमुख डॉ. ए.एस. राजपूत, स्किन सर्जन डॉ. एस. जहागीरदार, पुलिस अधीक्षक हर्ष पोतदार और पूर्व विधायक सुधीर पारवे उपस्थित थे। मरीजों के इलाज की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह महसूस किया कि नागपुर में एक अत्याधुनिक स्किन बैंक की सख्त जरूरत है। इसके बाद उन्होंने तत्काल जिला कलेक्टर डॉ. विपीन इटनकर को नागपुर में स्किन बैंक स्थापित करने के लिए निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागपुर में न केवल शहर, बल्कि आस-पास के राज्यों से भी गंभीर दुर्घटनाओं के शिकार मरीजों के लिए स्किन की आवश्यकता होती है। इस पर उन्होंने डॉक्टरों से और अधिक जानकारी ली और सरकार स्तर पर इस काम को शीघ्र गति से पूरा करने की बात कही।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई