नागपुर की आध्यात्मिक परंपरा में भजन मंडलों का बड़ा योगदान : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

नागपुर.  नागपुर में सांस्कृतिक वातावरण निर्माण करने और आध्यात्मिक परंपरा को संजोए रखने में भजन मंडलों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, ऐसा प्रतिपादन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया। खासदार सांस्कृतिक महोत्सव के तहत आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में गडकरी के हाथों नागपुर शहर के 400 भजन मंडलों को तबला और हार्मोनियम का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा नागपुर शहर अध्यक्ष बंटी कुकडे, पूर्व विधायक प्रा. अनिल सोले,  दीपक खिरवडकर, राजेश बागड़ी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। गडकरी ने कहा, “नागपुर के सभी धर्मों के लोगों को अपनी-अपनी आध्यात्मिक परंपराओं को सहेजने का अवसर मिलना चाहिए और शहर में एक उत्तम सांस्कृतिक व आध्यात्मिक वातावरण तैयार हो, इसी उद्देश्य से यह उपक्रम चलाया जा रहा है। युवाओं में भी अपनी परंपराओं के प्रति रुचि बढ़े, यह आवश्यक है। जब भजन मंडलों को वाद्ययंत्र मिलते हैं, तो उनके भीतर एक नया उत्साह जागता है और भजन के माध्यम से उनके जीवन में आनंद आता है, यह अत्यंत संतोषजनक बात है। उन्होंने आगे कहा कि नागपुर शहर में सैकड़ों भजन मंडलों के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ी में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण किया जा रहा है। सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत ‘भक्ति महोत्सव’ का आयोजन कर अधिक से अधिक नागपुरवासियों को इससे जोड़ा जा रहा है। साथ ही, हर वर्ष ‘खासदार भजन स्पर्धा’ भी आयोजित की जाती है, जिसमें नागपुर शहर के 500 से अधिक भजन मंडल हिस्सा लेते हैं। गडकरी ने इस आयोजन को एक सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टीकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई