नाली और बिजली लाइन निर्माण में लापरवाही, सुयोग नगर में गंभीर हादसा—स्थानीयों में असंतोष का माहौल

नागपुर. पिछले 10 महीनों से अत्यंत धीमी गति से चल रहे नाली निर्माण कार्य में शासन की घोर लापरवाही सामने आ रही है। यह कार्य सुयोग नगर, नागपुर के मुख्य मार्ग पर किया जा रहा है, जहां नाली में लोहे की सरियों को खुला छोड़ दिया गया है। निर्माण सामग्री जैसे गिट्टी, चुना और मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर सड़क पर पड़े हैं, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस लापरवाही का गंभीर परिणाम कुछ दिन पूर्व सामने आया, जब दिव्यांग बच्चों को स्कूल ले जा रहा एक ऑटो अधूरी नाली में गिर गया। इस हादसे में कुमारी ज्योत्स्ना अनेराव नामक एक दिव्यांग छात्रा घायल हो गई, जबकि ऑटो में सवार अन्य 7-8 छात्रों को भी चोटें आईं। सभी का इलाज किया गया। इतना ही नहीं, करीब दो महीने पहले एक गाय भी इसी नाली में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि निर्माण स्थल पर कोई भी चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग या सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। न ही नागरिकों को किसी प्रकार की सूचना दी गई है। पूरे क्षेत्र में धूल का साम्राज्य फैला हुआ है, जिससे पर्यावरण और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। कांग्रेस कमिटी नागपुर शहर के पर्यावरण विभाग अध्यक्ष मनीष चांदेकर ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “शासन और संबंधित ठेकेदार की लापरवाही के कारण ऐसी गंभीर घटनाएं हो रही हैं। अगर भविष्य में कोई और अनहोनी होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और ठेकेदार की होगी।” स्थानीय व्यापारी शंकर सिंग्रोल और निवासी अनेराव, एडवोकेट हेमंत बालेकर, कैलास रावंदे, संजय मुराई, रमेश पौनीकर सहित कई नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में डर और असंतोष का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए और तब तक पूर्ण सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई