नर्सरी, गुणवत्ता और मार्केटिंग से होगा संतरा उत्पादकों का विकास

नागपुर. उत्तम नर्सरी, संतरे की गुणवत्ता और प्रभावी मार्केटिंग—इन तीन सूत्रों के माध्यम से विदर्भ के किसानों को उत्पादन और आमदनी बढ़ाना संभव है, ऐसा विश्वास केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी ने व्यक्त किया। वे अ‍ॅग्रोव्हिजन फाउंडेशन द्वारा वनामती सभागार में आयोजित संतरा उत्पादक किसानों की कार्यशाला में किसानों से संवाद कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे, विधायक डॉ. आशीष देशमुख, डॉ. संजय कुटे, दादाराव केचे, सुमित वानखेडे, चरणसिंह ठाकुर, प्रताप अडसड, श्याम खोडे, उमेश यावलकर, सीआरआरआई के निदेशक डॉ. घोष, वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ डॉ. सी. डी. मायी, अ‍ॅग्रोव्हिजन फाउंडेशन के सचिव रवी बोरटकर, रमेश मानकर, आनंदराव राऊत, सुधीर दिवे आदि उपस्थित थे। कार्यशाला में विदर्भ के सभी जिलों से संतरा उत्पादक किसान शामिल हुए। गडकरी ने कहा, “स्पेन के वॅलेन्सिया में टँगो संतरे का प्रति एकड़ उत्पादन 25 से 30 टन है, जबकि विदर्भ में यह केवल 4 से 6 टन है। हमें यह उत्पादन 20 टन से अधिक तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे विदर्भ की आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक असर पड़ेगा।” उन्होंने कहा, “किसानों के सामने कई समस्याएं हैं, जिनसे बाहर निकलने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। हमें असफलता से सीखना चाहिए और गहराई से अध्ययन करना चाहिए। हमारा उद्देश्य किसानों को समृद्ध बनाना, उनका उत्पादन और आय बढ़ाना है। विदर्भ का किसान जिज्ञासु और अध्ययनशील है, बस उसे सही मार्गदर्शन की जरूरत है।” उन्होंने यह भी कहा, “अच्छे बीज से ही रसीले फल आते हैं। यदि बीज ही खराब होगा तो फल मीठा कैसे होगा? इसलिए उत्तम नर्सरी और रोगमुक्त पौधे बहुत जरूरी हैं। स्पेन में एक हेक्टेयर में 820 संतरे के पेड़ होते हैं, जबकि हमारे यहां सिर्फ 340। उन्होंने उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ पैकेजिंग और मार्केटिंग पर भी ध्यान दिया, जिसके चलते वॅलेन्सिया का संतरा पूरी दुनिया में पहुंचा। व्यावसायिक दृष्टिकोण, गुणवत्ता, उत्तम नर्सरी और मार्केटिंग के सहारे हम भी यही कर सकते हैं।” उन्होंने ऑर्गेनिक खाद के उपयोग पर जोर देते हुए कहा, “खेत में वर्मीकम्पोस्ट, ऑर्गेनिक खाद और कम्पोस्ट तैयार करना चाहिए। यदि जमीन में ऑर्गेनिक कार्बन 0.75 या 0.80 प्रतिशत हो गया, तो विदर्भ का किसान जरूर समृद्ध होगा।” उन्होंने पानी के सुनियोजित उपयोग पर भी बल दिया। गडकरी ने यह भी सुझाव दिया कि जिन किसानों के पास 2 से 5 एकड़ जमीन है, वे बड़े प्रयोग नहीं कर सकते। यदि फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी बनाई जाए तो उससे कम खर्च में किराए पर यंत्र-सामग्री उपलब्ध हो सकती है।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई