उमरखेड़ MIDC हादसे में मृतकों के परिवार को 60 लाख रुपये की सहायता – पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले

नागपुर. उमरखेड़ MIDC स्थित MMP कंपनी में 11 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे हुए भीषण विस्फोट में मृत हुए मजदूरों के परिजनों को 60 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि घायल मजदूरों को 30 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। यह जानकारी पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार इस दुखद दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। घायल मजदूरों का इलाज सरकार की ओर से नि:शुल्क किया जाएगा। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान इनमें से दो मजदूरों की भी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जिलाधिकारी डॉ. विपिन इतनकर को निर्देश दिए थे कि घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए और जरूरी मदद तुरंत पहुंचाई जाए। आज, 12 अप्रैल को, पालक मंत्री बावनकुले और राज्य मंत्री अड. आशीष जयसवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न हों, इसके लिए औद्योगिक सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सांसद श्याम बर्वे, विधायक संजय मेश्राम, जिलाधिकारी डॉ. विपिन इतनकर, पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार, पूर्व विधायक राजू पारवे, सुधीर पारवे, राजेंद्र मूलक, कंपनी प्रमुख अरुण भंडारी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मृतक मजदूरों के परिवारों को कंपनी की ओर से 55 लाख रुपये और सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। साथ ही घायल मजदूरों को कंपनी की ओर से 30 लाख रुपये की सहायता और सरकार की ओर से नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, मृत और घायल मजदूरों के परिवार से एक-एक व्यक्ति को कंपनी में नौकरी दी जाएगी।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई