नागपुर. नए साल के उपलक्ष्य में, लता मंगेशकर हॉस्पिटल, हिंगणा रोड, नागपुर में 31 दिसंबर 2024 से 20 जनवरी 2025 तक सभी विभागों के जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों के इलाज और ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किए जाएंगे। इस पहल का आयोजन विधायक डॉ. आशिषराव र. देशमुख (कार्यकारी अध्यक्ष, लता मंगेशकर हॉस्पिटल) के सौजन्य से किया गया है। इस योजना के तहत, जनरल वार्ड में भर्ती सभी उम्र के मरीजों के लिए बेड का खर्च, नर्सिंग चार्ज और विशेषज्ञ डॉक्टरों की जांच शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी प्रकार के ऑपरेशन, इलाज, रक्त जांच, एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे, ईसीजी, 2-डी इको और अन्य सभी निदान परीक्षण निःशुल्क किए जाएंगे। भर्ती मरीजों को दिन में दो बार निःशुल्क भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, दवाएं, इम्प्लांट, लेन्स, मेश, ऑपरेशन/जांच के उपकरण, ब्लड बैंक, बाहरी जांच, VAC मशीन और अन्य खर्च निःशुल्क सेवा में शामिल नहीं हैं। इस दौरान ओपीडी में आने वाले मरीजों की भी निःशुल्क पंजीकरण किया जाएगा। सभी ओपीडी में सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच और परामर्श भी निःशुल्क दिया जाएगा। डॉ. सजल मित्रा (अधिष्ठाता, एनकेपी साळवे मेडिकल कॉलेज) और डॉ. नितीन देवस्थले (उप-अधिष्ठाता और चिकित्सा अधीक्षक) ने जरूरतमंद मरीजों से इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए श्री जितेंद्र मुले से 9923041907 पर संपर्क किया जा सकता है।










