केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय शेठ और पूर्व सांसद अशोक नेते ने की मार्कंडादेव देवस्थान की यात्रा

Nagpur. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय शेठ और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद अशोक नेते ने ऐतिहासिक मार्कंडादेव देवस्थान की यात्रा की। इस यात्रा का उद्देश्य स्थानीय विकास कार्यों का जायजा लेना, सरकारी माध्यमिक आश्रम शाला में विद्यार्थियों से संवाद करना और मंदिर के संरक्षण व संवर्धन के लिए कार्ययोजना तैयार करना था। संजय शेठ ने सरकारी माध्यमिक आश्रम शाला का दौरा करते हुए विद्यार्थियों से मुलाकात की। बिरसा मुंडा के प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत रहने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था और रहन-सहन से जुड़ी समस्याओं को मंत्री महोदय के सामने रखा। मंत्री ने इन समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। संजयजी शेठ ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारियों के साथ मार्कंडादेव मंदिर के संरक्षण और संवर्धन के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मंदिर की ऐतिहासिक स्थापत्य शैली को संरक्षित रखने और भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पूर्व सांसद अशोक नेते ने मंत्री महोदय को मार्कंडादेव क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर शिक्षा, संस्कृति और बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित मुद्दे प्रस्तुत किए, जिन पर मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इस अवसर पर विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांतजी वाघरे, वरिष्ठ नेता बाबुरावजी कोहले, प्र.का. सदस्य रविंद्रजी ओल्लालवार, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिलजी पोहनकर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेशजी बारसागडे, अध्यक्ष आनंद भांडेकर, नरेशजी अलसावार, नीरज रामानुजनवार, भाष्कर बुरे और गढ़चिरौली जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे। यह यात्रा शिक्षा, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई