सामान्य लोगों तक योजनाएं आसानी से पहुंचें: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले

नागपुर. केंद्र और राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा गरीब और जरूरतमंदों की इच्छाएं पूरी करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। इसी दिशा में कोराड़ी महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान द्वारा महालक्ष्मी से अयोध्या तीर्थयात्रा का आज शुभारंभ हुआ। इस पहली यात्रा में मेहनतकश बहनों को अयोध्या के तीर्थदर्शन का लाभ मिल रहा है, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। उक्त बातें राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने तीर्थयात्रा के शुभारंभ अवसर पर कही। कोराड़ी महालक्ष्मी संस्थान द्वारा आयोजित इस तीर्थयात्रा का शुभारंभ चंद्रशेखर बावनकुले के हाथों हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक टेकचंद सावरकर समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वातानुकूलित बस के माध्यम से 54 महिला यात्रियों को इस यात्रा का लाभ मिला। महिलाओं को ध्यान में रखते हुए यह तीर्थयात्रा महीने में दो बार अयोध्या जाएगी। आज की यात्रा में शामिल महिलाओं में कई दैनिक मजदूरी करने वाली हैं, जिनका तीर्थयात्रा का सपना आर्थिक तंगी के कारण अब तक अधूरा था। यह यात्रा उनके सपनों को साकार कर रही है। चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि भविष्य में इस योजना को मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्रा के रूप में और भी व्यापक रूप दिया जाएगा। देवांगना कटरे ने कहा, “मेरी बेटियों की शादी हो चुकी है। पति का साथ नहीं है। मैं खेत और अन्य स्थानों पर मजदूरी कर अपने जीवन यापन करती हूं। वर्षों से तीर्थक्षेत्र जाने की मेरी इच्छा थी, जो इस यात्रा के माध्यम से पूरी हो गई। मेरे साथ की अन्य महिलाओं को भी इस यात्रा से बेहद खुशी मिली है। इस यात्रा में शामिल अधिकांश यात्री 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक हैं। यात्रियों ने इसे अपने जीवन की यादगार यात्रा बताया।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई