घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया गुजरात सचिवालय में घुसा तेंदुआ

गुजरात में बेहद सख्त सुरक्षा वाले सचिवालय में रविवार की रात अचानक हड़कंप मच गया. सचिवालय में एक तेंदुआ बेरीकेडिंग के नीचे से अंदर घुस आया. सुरक्षाकर्मियों को सचिवालय में तेंदुए की खबर मिली तो सभी के होश उड़ गए. तेंदुए को पकड़ने के लिए सुबह से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. दोपहर में तेंदुए को सचिवालय के पीछे के इलाके से दबोच लिया गया.

सुरक्षाकर्मियों को सीसीटीवी की तस्वीरें देखकर पहले तो लगा कि गेट नंबर सात से कोई कुत्ता अंदर घुस रहा है. लेकिन जब और करीब से जानवर को देखा तो उनके होश उड़ गए. तेंदुए के सचिवालय में घुसने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई.

बेहद दबे पांव से तेंदुआ गेट के नीचे से घुसा और कुछ ही पल में ओझल हो गया.

सचिवालय में तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है. वन विभाग की टीम को बुलाया गया है. 100 से ज्यादा वन विभाग के लोग सचिवालय के अंदर मौजूद हैं.

तेंदुए को पकड़ने के लिए बड़ा सा पिंजड़ा भी मंगवाया गया है. फिलहाल किसी को भी सचिवालय के अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा. ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि अगर सचिवालय में तेंदुआ है, तो उसे पकड़ लिया जाए. तेंदुआ अभी कहां है, इसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता.

सचिवालय में काम करने वाले लोगों का कहना है कि आसपास जंगल का इलाका है. हो सकता है कि ये तेंदुआ भटककर यहां आ गया हो.

सुबह कई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद फॉरेस्ट सेक्रेटरी ने दावा किया था कि सचिवालय परिसर से तेंदुआ निकल गया है. लेकिन तेंदुआ सचिवालय के पीछे के इलाके में ही छिपा बैठा था. दोपहर में काफी मशक्कत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए को दबोच लिया.

  • Related Posts

    चतुर खरगोश और शेर

    एक समय की बात है, एक घने जंगल में एक बहुत ही घमंडी शेर रहता था। वह हर दिन एक जानवर को मार कर खा जाता था। सारे जंगल के…

    गुब्बारे वाला सपना

    एक बार की बात है, छोटा सा लड़का रोहित अपने गाँव में रहता था। उसे रंग-बिरंगे गुब्बारे बहुत पसंद थे। हर रविवार को गाँव में मेला लगता, और वहाँ एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई