केवल भ्रष्टाचार-मुक्त उम्मीदवार को ही चुनें: नितिन गडकरी

नागपुर. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को काटोलवासियों से जाति-पाति के आधार पर मतदान न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में जातीयता का अंत होना चाहिए। जो नेता अपनी ताकत के बल पर नहीं लड़ सकते, वे जाति की ढाल लेकर आपके सामने आते हैं। ऐसे में अगर भविष्य बदलना है, तो ईमानदार और भ्रष्टाचार-मुक्त उम्मीदवार और पार्टी को ही चुने। गडकरी ने ये बात काटोल में भाजपा-महायुती के उम्मीदवार चरणसिंह ठाकुर के समर्थन में एक जनसभा में कही। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विधायक चंद्रशेखर बावनकुले और काटोल चुनाव प्रभारी अविनाश ठाकरे भी मौजूद थे। गडकरी ने कहा, “पिछले दस वर्षों में इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं। सिर्फ मेरे विभाग की ओर से काटोल क्षेत्र में दो हजार करोड़ रुपये के काम किए गए हैं, और कुछ अभी चल रहे हैं। लेकिन काटोल का समग्र विकास करना है, तो एक ईमानदार नेतृत्व की जरूरत है, जो गांव और क्षेत्र की तस्वीर बदल सके। चरणसिंह ठाकुर में ये क्षमता है, इसलिए उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएं।” गडकरी ने बताया कि काटोल से वरुड पुल के लिए 150 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। नागपुर से काटोल के रास्ते में 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत से 14 स्थानों पर अंडरपास बनाने की मंजूरी भी दी गई है। सावनेर से गोंडखैरी तक का चार-लेन सड़क मार्ग भी बेहतर बनाया गया है, जिससे नागपुर और अमरावती के बीच एक वैकल्पिक मार्ग तैयार हो गया है। इसके अलावा, गडकरी ने जल संरक्षण की जरूरत पर भी जोर दिया, क्योंकि काटोल, नरखेड़, वरुड, और मोर्शी क्षेत्रों में भूजल स्तर गिर रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में बड़े पैमाने पर जल संरक्षण कार्य किए जाएंगे। कृषि पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पादन खर्च कम होना चाहिए और उनके फसलों की उचित कीमत मिलनी चाहिए। किसानों को लाभ कमाने के लिए बाजार की मांग और समय की जरूरत के हिसाब से फसल पद्धति में बदलाव करने पर भी जोर दिया।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई