भाजपा कार्यकर्ताओं को तीन घरों की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए: बावनकुले

नागपुर. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए हर कार्यकर्ता को तीन घरों की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक उम्मीदवार का नहीं बल्कि महाराष्ट्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा और महायुति का गठबंधन राज्य में प्रगति की दिशा में काम करेगा। बावनकुळे ने नागपुर के काटोल में भाजपा-महायुति उम्मीदवार चरणसिंग ठाकूर के समर्थन में जनसभा की। इसके साथ ही सावनेर, हिंगणा और कामठी में भी चुनाव प्रचार किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हुए। उन्होंने जानकारी दी कि काटोल में सतरंजी संघ ने भाजपा को समर्थन दिया है। वहीं, कळमेश्वर की सभा में कांग्रेस नेता सुनील केदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, जिसमें उन्हें कोर्ट द्वारा सजा मिली है। इसी कारण केदार अब छह साल तक चुनाव नहीं लड़ सकते। कामठी में शाम को प्रचार करते हुए बावनकुळे ने नागपुर के उपनगरीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहादुरा क्षेत्र के शहरीकरण के तहत इसे नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है, जिससे इन क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जनसभा में शामिल हुए और भाजपा के स्टार प्रचारक बावनकुळे का जोरदार स्वागत किया।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई