इस साल मानसून रहेगा सामान्य से बेहतर, विदर्भ और मराठवाड़ा में होगी झमाझम बारिश

नागपुर. उपराजधानी नागपुर सहित पूरे देश में इन दिनों तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा है। देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। ऐसे में नागरिक गर्मी से राहत पाने की उम्मीद में आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बड़ी और राहत भरी खबर दी है। विभाग के अनुसार, इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून से सितंबर) सामान्य से बेहतर रहेगा और पूरे देश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने जानकारी दी कि इस साल मानसून के दौरान देशभर में दीर्घकालिक औसत (LPA) से 105 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इसे “सामान्य से अच्छी बारिश” माना जाता है। बता दें कि 1971 से 2020 के बीच भारत में औसत वर्षा (LPA) 87 सेमी यानी 870 मिमी रही है, जबकि इस साल करीब 895 मिमी बारिश की उम्मीद है। इस बार मानसून पर एल नीनो का प्रभाव भी कमजोर हो चुका है, जिससे मानसून पर सकारात्मक असर पड़ेगा। खासकर महाराष्ट्र और मध्य भारत में मानसून की विशेष मेहरबानी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में इस बार जोरदार बारिश होगी और बादल जमकर बरसेंगे। इस अच्छी बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सामान्य से अधिक वर्षा से खरीफ फसलों की बुआई और उत्पादन में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी संबल मिलेगा।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई