मुंबई, पुणे और नागपुर में स्थापित होंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केंद्र

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार और IBM टेक्नोलॉजी (इंडिया) के बीच आज मंत्रालय, मुंबई में एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इस समझौते का उद्देश्य प्रशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से व्यापक सुधार लाना है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस समझौते के तहत राज्य में तीन AI कौशल एवं उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मुंबई में यह केंद्र भू-स्थानिक विश्लेषण के लिए, पुणे में न्यायवैज्ञानिक विज्ञान की आधारभूत संरचनाओं के लिए और नागपुर में उन्नत AI अनुसंधान व MARVEL कार्यान्वयन तकनीक के लिए स्थापित किए जाएंगे. इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक सेवा वितरण को अधिक प्रभावी, त्वरित और नागरिक केंद्रित बनाना है। इसमें AI, हाइब्रिड क्लाउड, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सुरक्षा और ऑटोमेशन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इस समझौते के अंतर्गत वर्चुअल असिस्टेंट और एजेंटिक AI की मदद से सरकारी सेवाएं अधिक सरल और व्यक्तिगत बनाई जाएंगी। AI मॉडल्स का स्वामित्व महाराष्ट्र सरकार के पास होगा और तकनीक पर सरकार का पूरा नियंत्रण रहेगा। जनरेटिव AI के प्रयोग से प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक आधुनिक, अनुमान-आधारित और पारदर्शी होंगी। हाइब्रिड क्लाउड, पहचान प्रबंधन और सुरक्षित नागरिक प्रवेश प्रणाली पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। IBM के प्रशिक्षण प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों को AI, साइबर सुरक्षा और क्लाउड तकनीक में प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, MSME और औद्योगिक क्षेत्र को AI और ऑटोमेशन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे उत्पादन क्षमता और प्रतिस्पर्धा में वृद्धि होगी। इस समझौते के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एड. आशिष शेलार, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, IBM के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप पटेल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई